छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग

समग्र ब्राह्मण एकता मंच ने किया होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन

बिलासपुर।प्रतिवर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी समग्र ब्राह्मण समाज द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन बिलासपुर के पचरी घाट स्थित नर्मदा भवन में सोमवार देर रात तक उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं परिवार सहित बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में आशीर्वाद प्रदान करने पहुंचे राष्ट्रीय धर्माचार्य श्री दुर्गेश महाराज जी व मानस मर्मज्ञ पं.मधुबन “प्रदीप”तिवारी ने समाज के प्रबुद्ध जनों के साथ मिलकर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की और अपने उद्बोधन में आशीर्वचन के रूप में उपस्थित सभी लोगों को संबोधित किया ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा सांसद श्री संतोष पाण्डे उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं गुलाल लगाकर किया गया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने होली के पर्व को सामाजिक समरसता, भाईचारे एवं आपसी प्रेम का प्रतीक बताते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं।

समारोह में पारंपरिक ढोल-नगाड़ों की धुन पर सभी ने होली गीतों का आनंद लिया। बच्चों एवं महिलाओं के लिए विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। उपस्थित सभी लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा सामूहिक भोज का आनंद लिया।कार्यक्रम का विभिन्न न्यूज चैनलों में लाइव प्रसारण भी किया गया।

गौरव जोशी के टीम ने बांधा समा

कार्यक्रम में पारंपरिक नगाड़े की थाप के साथ गायक एवं कथा वाचक गौरव जोशी की टीम अपने आधुनिक वाद्ययंत्रों के साथ उपस्थित से जिन्होंने कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाते हुए समा बांध दिया।

महिलाओं की रही विशेष उपस्थिति

आमतौर पर होली उत्सव में महिलाओं की भागीदारी बहुत कम होती है लेकिन समग्र ब्राह्मण एकता मंच के इस आयोजन में प्रतिवर्ष महिलाओं की विशेष भागीदारी होती है चूंकि कार्यक्रम पूरी तरह से पारिवारिक माहौल में संपन्न होता है जहां पर महिलाएं सुरक्षित तरीके से होली उत्सव का आनंद ले पाती है और यही कारण है कि इस आयोजन में महिलाओं एवं पुरुषों की समान भागीदारी होती है।

कार्यक्रम के आयोजक पं. देवेंद्र पाठक एवं विवेक दुबे ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार सामाजिक सौहार्द और एकता के संदेश के साथ कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

कार्यक्रम में शिव कुमार दुबे, नारायण प्रसाद पाठक, अखिलेश पाठक, अंकित गौरहा ,प्रदीप शर्मा , प्रदीप शुक्ला , संजय शर्मा , ब्रजेश शास्त्री,सोनू गौरहा, उमेश दुबे , राजेंद्र शर्मा,प्रदीप पाण्डेय, धर्मेंद्र शास्त्री , जवाहर पाठक ,देवेंद्र शास्त्री,रवि शर्मा, हर्ष शर्मा , अजय तिवारी , पप्पू तिवारी , महेश पाण्डेय , विनय शर्मा, वासुदेव पाण्डेय , रामदत्त गौरहा , भूपेंद्र गौरहा, सौरभ दुबे, गणेश भाई साहब, अविनाश दुबे, अभिषेक शर्मा, समीर तिवारी, मनोज तिवारी, आदेश पांडे, सुनील पांडे, विष्णुकांत शर्मा, अतीत पाठक,अंकित पाठक, युवांस पाठक, सुमित पाठक, प्रतीक उपाध्याय,संतोष शर्मा, सोमेश शर्मा, नागेंद्र पाठक (संजू महाराज), आनंद तिवारी, अभिषेक पाठक, शुभम तिवारी,धीरज पांडे, धीरज मिश्रा, राम मनोहर दुबे, सत्यम शर्मा, श्रीमती सीमा पाठक, निलम पाठक, अंजू उपाध्याय, सुनीता पाठक, पल्लवी तिवारी, पूनम पाठक, ईश्वरी पाठक,प्रीति शर्मा, सविता पांडे, कामिनी पांडे, ममता मिश्रा, मनीषा शुक्ला, तृप्ति पाठक, मंजू द्विवेदी, प्रभा शर्मा, मेनका शर्मा, सीमा अस्थाना,अल्का मिश्रा, चित्रलेखा तिवारी, पदमा दुबे, डॉ. अर्चना शर्मा, कल्पना पाठक, अर्पणा पांडे,युक्ता पाठक, सृष्टि पाठक,निरुपमा तिवारी, भूमि पाठक, सुरभि पाठक, भाविका दुबे, विहान दुबे, अव्या शर्मा समेत बड़ी संख्या में विप्रजन उपस्थित रहे ।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button