छत्तीसगढ़

रंग-गुलाल और उत्साह के बीच सीपत क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया होली पर्व

ढोल-नगाड़ों, गुलाल और अबीर की बौछार के साथ लोगों ने एक-दूसरे को दी बधाई, भाईचारे और सौहार्द का दिखा अनूठा रंग

सीपत (हिमांशु गुप्ता) :– सीपत क्षेत्र में रंगों का पर्व होली इस वर्ष भी पूरे उत्साह, उमंग और पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही गांव और कस्बों में होली की मस्ती देखने को मिली। लोग एक-दूसरे के घर पहुंचकर अबीर-गुलाल लगाते हुए होली की शुभकामनाएं देते नजर आए।

युवाओं और बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। कहीं ढोल-नगाड़ों की थाप पर होली गीत गूंजते रहे तो कहीं लोग नाच-गाकर रंगोत्सव का आनंद लेते रहे। कई स्थानों पर सामूहिक रूप से होली मिलन कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जहां लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। महिलाओं और बच्चों ने भी इस पर्व को पूरे उत्साह के साथ मनाया। घरों में पारंपरिक व्यंजन बनाए गए और मेहमानों का स्वागत किया गया। पूरा क्षेत्र दिनभर रंगों से सराबोर नजर आया और हर तरफ होली की खुशियां बिखरी रहीं। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के जवान में लगातार पेट्रोलिंग करते रहे। इस अवसर पर लोगों ने आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाया और समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता बनाए रखने का संकल्प लिया।

ख़बर को शेयर करें

Back to top button