हादसों का शुक्रवार…जशपुर में 6 तो रायपुर बिलासपुर हाईवे में 4 की मौत


रायपुर बिलासपुर NH पर सिमगा के पास ट्रेलर ने यात्री बस को जोरदार टक्कर मार दी है। इस हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए हैं। 4 से ज्यादा लोगों की मौत होने की खबर है। वहीं दर्जनभर से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में दो पुरुष, दो बच्चे और महिला शामिल है।
बताया जा रहा है कि हादसा लगभग सवा ग्यारह बजे हुआ। यात्री बस रायपुर से बिलासपुर की ओर जा रही थी कि तभी सिमगा से 10 किलोमीटर आगे दरचुरा मोड़ पर पीछे से ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मारी, जिससे बस हाईवे से नीचे जाकर पलट गई। घायलों को सिमगा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया है। पुलिस एवं प्रशासन की टीम रेस्क्यू में जुटी है। सिमगा से दामाखेड़ा मार्ग पर दरचूरा के पास एक मोड़ पर हादसा हुआ है।
जशपुर में 6 लोगो की मौत
जशपुर जिले में सड़क हादसे में 6 लोगो की मौत की खबर है, जशपुर के करडेगा से कुनकुरी आ रही एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण हादसे में 6 यात्रियों की मौत हो गई है, जिसमें एक बच्चा भी शामिल है। वहीं 9 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।


जानकारी के अनुसार अनमोल बस में दो दर्जन से अधिक यात्री सवार थे। दुर्घटना करडेगा चौकी क्षेत्र के गोड़ाअंबा के पास हुई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए कुनकुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया और घटनास्थल पर एम्बुलेंस भेजी गई।








