छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

रायपुर में एयरफोर्स के विंग कमांडर ने की खुदकुशी

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एयरफोर्स के विंग कमांडर विपुल यादव ने फांसी लगा के खुदकुशी कर ली है । पुरैना स्थित विधायक कॉलोनी में विंग कमांडर की घर के अंदर फांसी पर लटकती लाश मिली है। घटना राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है।

पुलिस के अनुसार, एयरफोर्स के विंग कमांडर विपुल यादव (39) ने पुरैना विधायक कॉलोनी स्थित बंगला नंबर-79 में घर के कमरे में फांसी लगा ली। वो मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले थे और फिलहाल रायपुर में तैनात थे।

जानकारी के मुताबिक, वे अपने दो बच्चों के साथ घर पर थे पत्नी दिल्ली गई हुई थी, घटना का पता तब चला जब परिजनों ने उन्हें कमरे में फंदे से लटका देखा। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और FSL की टीम मौके में पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जाँच शुरु कर दी है

घटना के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। फिलहाल, आत्महत्या के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button