छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

2028 में छत्तीसगढ़ में बनेगी कांग्रेस की सरकार, 2029 में राहुल गांधी बनेंगे पीएम,मोदी का नाम रख देना चाहिए पनौती : बघेल

मनरेगा का नाम बदलने, सिलेंडर की बढ़ी कीमतों, किसानों पर अत्याचार, बेरोजगारी, प्रदेश में बढ़ते अपराध, जंगलों की कटाई समेत कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस आज विधानसभा का घेराव कर रही है। घेराव से पहले भारत माता चौक पर सभा का आयोजन किया गया, जिसमें कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज सहित कई विधायक, पूर्व मंत्री सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

बघेल बोले- मोदी का नाम पनौती रख देना चाहिए
भूपेश बघेल ने कहा मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी की सोच थी कि गरीबों को भी रोजगार का अधिकार है, उन्होंने गरीबों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार दिया जाए। लेकिन मनरेगा को भाजपा ने छीना है। बघेल ने कहा कि शर्म से पानी में डूब मरो, गैस सिलेंडर भी लोगों को नहीं मिल रहा है। मोदी का नाम पनौती रख देना चाहिए। पहली बार पहलगाम गए तो आम लोगों की हत्या हो गई। इजरायल गए तो विश्व युद्ध शुरू हो गया।

2028 में छत्तीसगढ़ में बनेगी कांग्रेस की सरकार
भूपेश बघेल ने कहा कि आने वाले चुनावों में कांग्रेस की सरकार बनेगी। “2028 और 2029 में कांग्रेस की सरकार बनेगी और हम गरीबों को उनका हक और मजदूरी दिलाएंगे।” पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंच से कवासी लखमा को बस्तर टाइगर बोलते हुए कहा, लखमा आदिवासियों के मुद्दों को उठा रहे हैं। बीजापुर मामले को लेकर बघेल ने कहा कि बस्तर में आदिवासियों बेटियों का बलात्कार हो रहा है। अवैध गर्भपात करवाया जा रहा है। बीजेपी कार्यकर्ता और RSS के लोग जबसे वहां जाने लगे हैं तब से ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। प्रदेश में अफीम की खेती हो रही है। भाजपा नेता विनय ताम्रकार को बीजेपी बचाना चाहती है।

दबाव में फैसले ले रही भाजपा सरकार – सचिन पायलट
सचिन पायलट पायलट ने कहा कि पहले मनरेगा का 90% फंड दिल्ली से आता था। अब पैसा कौन खर्च करेगा, कितना करेगा, सब पर नियंत्रण कर दिया गया है। किसी के दबाव के सामने भारत सरकार नहीं झुकी, लेकिन अब मोदी सरकार दबाव में फैसले ले रही है। इसका नुकसान हमारे किसानों को होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि “56 इंच की बात करने वाली सरकार आज किसानों को डीएपी खाद तक उपलब्ध नहीं करा पा रही है।” उन्होंने गैस सिलेंडर की कीमतों और उपलब्धता को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि “आज देश में आम आदमी को गैस सिलेंडर तक नहीं मिल रहा है और कीमतें ढाई हजार रुपये तक पहुंच गई हैं।” नरेंद्र भी गायब और सरेंडर भी गायब, ये नारा लोकसभा में लग रहा है। विश्व गुरु अब गुरु घंटाल बन चुके हैं, शर्म से पानी में डूब मरना चाहिए।

भाजपा सरकार ने किसानों को दिया धोखा : दीपक बैज
बैज ने कहा, छत्तीसगढ़ के स्थानीय मुद्दों को लेकर हमें आगे जाना है। इस सरकार में बिजली बिल का रेट बढ़ गया है। हाफ बिजली बिल योजना को समाप्त कर दिया गया। छत्तीसगढ़ की जनता में हाहाकार मचा है। इस सरकार में युवाओं के लिए कोई नौकरी नहीं है। इस बार 10 लाख क्विंटल मीट्रिक धान कम खरीदा गया। इस सरकार ने किसानों को धोखा देने का काम किया है। कई किसान धान बेचने से वंचित रह गए। उन्होने कहा, भाजपा के नेता पूरे प्रदेश में झूठ बोल रहे हैं। गैस सिलेंडर के लिए जनता सुबह से लाइन लगाए खड़ी है और हमारे PM ईरान से जहाज आने का वेट कर रहे हैं। अफीम की खेती इस सरकार में पहली बार हो रही है। बीजेपी अपने नेता को बचाने में लगी है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button