छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

Chhattisgarh : सांसद संतोष पांडेय ने कहा भूपेश बघेल “महादेव के नाम पर सट्टा चला रहे थे”…भूपेश बोले करुंगा कानूनी कार्रवाई

Chhattisgarh : राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए सांसद पांडेय नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को आड़े हाथो लेते हुए सदन में कहा कि राहुल गांधी अपने भाषण के दौरान बार-बार भगवान शिव की तस्वीर दिखा रहे थे, उनको बताना चाहता हूं कि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री, जो कांग्रेस के नेता हैं, ‘‘महादेव के नाम पर सट्टा चला रहे थे’’. इसके चलते भगवान शंकर का नाम व छत्तीसगढ़ बदनाम हुआ है. इस पर राहुल गांधी जवाब देंगे
देखे वीडियों

मामले में भूपेश बघेल ने आरोपो का जवाब देते हुए कहा कि राजनांदगांव के सांसद ने मुझ पर लोकसभा के अंदर गंभीर आरोप लगाए हैं. जो सदस्य सदन का सदस्य नहीं है, उस पर निराधार आरोप लगाने के लिए मैं लोकसभा के स्पीकर महोदय को पत्र लिख रहा हूँ. साथ ही इस विषय पर कानूनी सलाह लेकर ऐसे सुनियोजित दुष्प्रचार के खिलाफ कानूनी कार्यवाई करूँगा. मैं तो अब मुख्यमंत्री नहीं हूँ और केंद्र में भी भाजपा की सरकार है तो अब यह “महादेव सट्टा एप्प” क्यों चल रहा है?
देखे सांसद संतोष पांडेय का पूरा वीडियों

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button