छत्तीसगढ़बिलासपुर संभागरायपुर संभाग

सीएम साय के सामने स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल की हुई फजीहत

डॉक्टर्स डे के मौके पर राजधानी रायपुर के पं. जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में कोरोना वॉरियर का सम्मान किया जा रहा था। मंच पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सहित स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान जब मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल अपने संबोधन के लिए कुर्सी से उठे। और उनके उठते ही स्टूडेंट्स ने “वी वांट हास्टल” की हूटिंग शुरू कर दी।
देखे वीडियों

हजारों छात्र हॉस्टल के इंतजार में
दरअसल, रायपुर के पीटी जेएनएम कॉलेज में 1,322 छात्रों को हॉस्टल की आवश्यकता है, लेकिन केवल 296 को ही जगह मिली है। 1,026 छात्र इंतजार में हैं, जो राज्य में सबसे ज्यादा है। इसके अलावा वर्तमान हॉस्टल की बिल्डिंग भी काफी जर्जर हो चुकी है। इस बात को लेकर छात्रों में रोष था।

प्रदेश में 7,088 छात्रों को हॉस्टल की जरूरत
प्रदेश के 10 शासकीय मेडिकल कॉलेजों में करीब 7,088 छात्रों को हॉस्टल की जरूरत हैं। लेकिन इनमें से सिर्फ 3,446 छात्रों को ही हॉस्टल मिल पाया है। 3,642 स्टूडेंट्स को हॉस्टल नहीं मिल पाया है। यानी आधे से अधिक को हॉस्टल नहीं मिल पाया है। इन स्टूडेंट्स ज्यादा खर्च देकर बाहर प्राइवेट रूम में रहना पड़ रहा है।

मंत्री ने दिया आश्वासन
हूटिंग के बीच मंत्री जायसवाल ने स्टूडेंट्स को बताया कि, नए हॉस्टल के निर्माण के पैसे जारी कर दिए गए हैं। 200 बेड वाला हॉस्टल फर्स्ट फेस में बनाकर दिया जाएगा। सेकेंड फेस में कॉलेज के पिछले हिस्से जो हॉस्टल जो फिलहाल जर्जर स्थिति में है। उसे रेनोवेट किया जाएगा।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button