छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

Chhattisgarh News : भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे उपर लकड़ी चोरी का आरोप, महिला अफसर से की गाली-गलौच

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे के ऊपर वन विभाग की महिलाकर्मी ने जबरन लकड़ी चोरी करने और अभद्रता का आरोप लगाते हुए कहा है कि बीजेपी नेता कृष्णबिहारी जायसवाल के बेटे कुणाल जायसवाल ने उससे जातिगत गाली गलौज करते हुए दुर्व्यवहार किया और जबरन 7 क्विंटल लकड़ी बिना पैसे दिए लेकर चले गए। इस घटना के बाद महिला अधिकारी थाने पहुंची लेकिन FIR नहीं लिखी जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार छिन्दडांड में महिला सर्किल ऑफिसर उषा भगत सुबह वन डिपो में तैनात थी उसी वक्त भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल का बेटा कुणाल जायसवाल अपने साथियों के साथ आया और उनसे जातिगत गाली गलौज करते हुए दुर्व्यवहार करने लगा फिर फारेस्ट डिपो से ट्रैक्टर में जबरन 4- 5 क्विंटल लकड़ी बिना बिल भुगतान किए लेकर चले गया।

पहले भी ले जा चुका है लकड़ी – वनकर्मी
वन कर्मियों ने इस मामले की जानकारी देते हुए कहा कि, इससे पहले भी कुणाल जायसवाल और उनके चाचा द्वारा पहले भी जबरदस्ती लकड़ी लेकर गए हैं। ये आज भी आये, मना करने पर महिला सर्किल ऑफिसर को जातिगत गाली दी और लकड़ी लेकर चले गए।

थाने में नहीं लिखी जा रही है FIR
इस घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाने जब फॉरेस्ट आमला चरचा थाना में आरोपियों के विरुद्ध FIR लिखवाने पहुंचा।महिला अधिकारी व फॉरेस्ट के कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि राजनीतिक दबाव के चलते अब तक FIR नहीं लिखी जा रही है।

हमारें यूट्यूब चैनल को सबस्क्राईब करें
हमारें यूट्यूब चैनल को सबस्क्राईब करें

Chhattisgarh News : अब महिला स्व सहायता समूहों को फिर मिलेगा ‘रेडी टू ईट’ का काम, कांग्रेस ने कर दिया था बंद

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button