Chhattisgarh – मंत्रियों के विभागों का बंटवारा फाइनल, अरुण साव को गृह और विजय शर्मा को उर्जा विभाग… कभी भी हो सकती है ऐलान


छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बंद लिफाफे में मंत्रियों के विभागों की लिस्ट गवर्नर हाउस भेजी थी। राज्यपाल ने लिस्ट में साइन कर सामान्य प्रशासन विभाग को भिजवा दिया है। संभवत: देर शाम या शनिवार तक विभागों की घोषणा की जा सकती है।
प्रदेश में मंत्रियों के शपथ ग्रहण के 8 दिन बाद भी विभागों के बंटवारे का इंतजार था। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय वित्त और सामान्य प्रशासन विभाग अपने पास रख सकते हैं। पिछले 20 सालों से यह विभाग मुख्यमंत्री के पास ही रहा है। वहीं डिप्टी सीएम अरुण साव को गृह और डिप्टी सीएम विजय शर्मा को ऊर्जा दिया गया है।
साय कैबिनेट में किसी क्या जिम्मेदारी दी गई है, इसका अंतिम फैसला दिल्ली में ही हुआ है। गृहमंत्री अमित शाह इसकी मॉनिटरिंग कर रहे थे। इसे लेकर शपथ ग्रहण के अगले दिन 23 दिसंबर को सीएम साय ने PM नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।
𝗙𝗮𝘁𝗮𝗳𝗮𝘁 𝗡𝗲𝘄𝘀 ।। छत्तीसगढ़ की दिनभर की हर छोटी बड़ी खबरे ।। 29 दिसंबर 2023
- छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर सियासी बयानबाजी तेज, सीएम और भूपेश बघेल आमने-सामने
- 14 वर्षीय छात्रा देविका वर्मा का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, इलाके में शोक और आक्रोश
- दंतेवाड़ा में पांच माओवादी कैडर ने किया आत्मसमर्पण, सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता
- अटल विश्वविद्यालय को मिला अनुभवी नेतृत्व…प्रो. ललित प्रकाश पटेरिया बने नए कुलपति
- छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवा को नई रफ्तार…370 एम्बुलेंस को हरी झंडी, 108 सेवा शुरू







