छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

रायपुर में महिला की सिर पर पत्थर से वार कर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक महिला की सिर पर पत्थर से वार करके बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है।

घटना की जानकारी

यह घटना रायपुर के उरला थाना क्षेत्र के सरकारी स्कूल के पास हुई। महिला की लाश मिलने पर उरला थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। मृतका की पहचान पारधी मोहल्ला निवासी राधा मंडावी के रूप में हुई है। हमलावर ने उसके सिर और माथे पर पत्थर से वार करके हत्या की। पुलिस ने मौके से खून से सने पत्थर जब्त कर लिया है।

पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ उरला पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इलाके में इस घटना के बाद दहशत का माहौल बना हुआ है। महिला की हत्या किसने की और इसके पीछे का मकसद क्या था, इसकी जांच पुलिस कर रही है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button