छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

मौसम ने ली अंगड़ाई : हल्के बादल छाए रहे, हल्की बूंदाबांदी भी, दिनभर चला बादलों और धूप की लुकाछिपी, द्रोणिका का प्रभाव 20 मार्च तक

केशव पाल @ रायपुर | प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है। राजधानी के आउटर इलाकों में आज सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। दोपहर में भी कुछ इलाकों में हल्के छींटे पड़े। बादलों की आवाजाही लगी रही। दिनभर धूप-छांव की लुकाछिपी चलती रही। सुबह जहां बादल छाए रहे और बूंदाबांदी हुई। वहीं दोपहर बाद शाम को धूप निकल आई। मौसम बदलने से तापमान में गिरावट आ गई है। जिससे गर्मी से थोड़ा राहत मिली। इधर, बारिश की आशंका से ग्रामीण इलाकों में किसान चिंतित है क्योंकि खेतों में सरसों और धान की फसलें लगी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो-तीन दिन तक तापमान में उतार-चढा़व की संभावना है। उल्लेखनीय है कि पिछले दो-तीन दिन से मौसम का रूख बदला हुआ नजर आ रहा है। आज गुरुवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहे। सिस्टम के असर से तापमान में गिरावट आ गई है। कहीं-कहीं अंधड़ भी चली और हल्की बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विज्ञानी एच.पी.चंद्रा के अनुसार प्रदेश में दक्षिण पूर्व से नमी युक्त हवा का आगमन बंगाल की खाड़ी से हो रहा है। पश्चिमी द्रोणिका का प्रभाव 20 मार्च तक रहने का अनुमान है। वहीं प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा और गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। साथ ही वज्रपात होने तथा अंधड़ चलने व ओलावृष्टि की आशंका भी जताई गई है। वहीं अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।

ख़बर को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button