छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

महतारी वंदन योजना की 19 वीं किश्त जारी, मुख्यमंत्री साय ने महिलाओं के खाते में भेजे 647 करोड़ रुपए

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज रायगढ़ में मंच से महतारी वंदन योजना की 19 वीं किश्त जारी की। उन्होंने 70 लाख महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना की 19 वीं किश्त के रूप में 647 करोड़ 13 लाख रुपए महिलाओं के खाते में ट्रांसफर किया।

छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक महतारी वंदन योजना की 19 वीं किस्त का हर महिला को इंतजार था। योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए उनके बैंक खाते में जारी किए जाते है। छत्तीसगढ़ की लगभग 70 लाख महिलाएं महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही हैं।

ऐसे चेक करे खाते में पैसा आया कि नहीं
अगर महतारी वंदन की 19 वीं किस्त की रकम आपके खाते में ना आए तो ऐसे में क्या करना चाहिए। इसके लिए हम आपको आगे बता रहे हैं।

Related Articles

सिंतबर महीने की महतारी वंदन योजना की 19 वीं किस्त जारी कर दी गई है। अगर आपको बैंक अकाउंट में योजना के पैसे नहीं पहुंचते है तो इसके लिए आप https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/ योजना के ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकती है। यहां आप दिए गए हेल्पलाइन नंबर (हेल्प डेस्क नं : +91-771-2220006) पर कॉल कर अपनी शिकायत का समाधान पा सकती है। इसके साथ ही आप अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र में जाकर यहां के कार्यकर्ताओं से संपर्क कर सकती है। इसके अलावा आप इस लिंक पर https: mahtarivandan.cgstate.gov.in/public_doc/control_room.pdf
जाकर अपने क्षेत्र के दिए गए कंट्रोल रूम नंबर पर भी संपर्क कर सकती हैं।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button