छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग

Bilaspur Crime News : हत्या का बदला लेने महिला के घर में घुस कर फरसे से हमला, मासूम की हालत गंभीर, तीन गिरफ्तार

Bilaspur Crime News : बिलासपुर । जिले के मस्तूरी क्षेत्र में 6 महीने पहले हुई हत्या का बदला लेने के लिए युवक महिला के घर में घुस गया। उसने फरसा से महिला पर वार किया, जो छह महीने के बच्चे के सिर पर जा लगी। इस हमले में मासूम गंभीर रूप से घायल है। उसे इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। अब पुलिस ने आरोपी युवक और महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, ग्राम भदौरा निवासी सुरेश राठौर और उसके परिवार के सदस्य हत्या के मामले में जेल में बंद हैं। घटना के बाद से उसके परिवार के बाकी लोग कोरबा में रह रहे थे। सोमवार को सुरेश के परिवार के सदस्य गांव आए। शाम करीब पांच बजे सुरेश की बहन राजरानी राठौर अपने छह महीने के भतीजे ओम राठौर और दो अन्य बच्चों को लेकर गांव पहुंची।

इस बीच उसका रिश्तेदार दूसरे सदस्यों को लेने के लिए मस्तूरी चला गया। तभी पड़ोस में रहने वाला अमन रात्रे घर में घुस गया। उसने फरसा लेकर राजरानी पर हमला किया। इस हमले में राजरानी बच गई। लेकिन उसके गोद में सो रहे छह महीने के भतीजे के सिर पर फरसा लगा। युवक को हमला करते देखकर वह घर से दौड़ते हुए भाग गई। इस दौरान दूसरे कमरे में मौजूद उसकी बहन किसी तरह घायल मासूम को लेकर घर से बाहर निकली। इस हमले में पीड़ित परिवार के लोगों का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने अमन रात्रे, पार्वती सुमन और बाबूलाल को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, घटना में शामिल एक आरोपी फरार है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button