छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग

कस्टम मिलिंग के चावल जमा करने पर बरती गई थी लापरवाही, 3 राइस मिलों पर पड़ा छापा

मुंगेली: मुंगेली जिले में कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार धान उठाव करने के पश्चात कस्टम मिलिंग का चावल समय पर भारतीय खाद्य निगम में जमा करने में लापरवाही बरतने वाले राईस मिलरों पर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में जिला खाद्य अधिकारी देवेन्द्र बग्गा एवं सहायक खाद्य अधिकारी ज्योति मिश्रा और खाद्य निरीक्षक शिखा झा द्वारा मे. हाजी राईस मिल, मे. उपलेटा ट्रेडर्स राईस मिल और मे. हाजी परबाइलिंग धरमपुरा में दबिश दी गई तथा उनके द्वारा धान एवं चावल का भौतिक सत्यापन किया गया।

जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि मे. हाजी राईस मिल द्वारा कस्टम मिलिंग वर्ष 2022-23 हेतु कुल 60 हजार क्विंटल धान उठाव किया गया है। जिसकी कुल चावल 40538 क्विंटल नागरिक आपूर्ति निगम में जमा किया जाना था, किंतु आज दिनांक तक मात्र 24 हजार 345 क्विंटल चावल ही जमा किया गया है। शासन को 16192 क्विंटल चावल देना शेष है। उन्होंने बताया कि मे. हाजी राईस मिल धरमपुरा में तौल कर रखे 233 क्विंटल अनाधिकृत धान को जब्त कर कार्यवाही की गई है।

इसी प्रकार मे. उपलेटा ट्रेडर्स राईस मिल द्वारा कस्टम मिलिंग वर्ष 2022-23 हेतु कुल 72000 क्विंटल धान उठाव किया गया है। जिसकी कुल चावल 48624.71 क्विंटल नागरिक आपूर्ति निगम में जमा किया जाना था, किंतु आज दिनांक तक मात्र 29853.21 क्विंटल चावल ही जमा किया गया है। शासन को 18771.05 क्विंटल चावल देना शेष है। उन्होंने बताया कि मे. उपलेटा ट्रेडर्स मिल धरमपुरा में तौल कर रखे 282 क्विंटल अनाधिकृत धान जब्त कर कार्यवाही की गई है। इसी तरह मे. हाजी परबाइलिंग धरमपुरा द्वारा भारतीय खाद्य निगम में आज दिनांक तक लक्ष्य के अनुरूप चावल जमा नही करने पर खाद्य निरीक्षक द्वारा जांच की गई, जिसमें भौतिक सत्यापन में 90 क्विंटल धान अधिक पाये जाने पर धान जब्त कर कार्यवाही की गई है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि पूर्व में भी कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले के 05 उसना मिलर्स को भारतीय खाद्य निगम में चावल जमा करने में लापरवाही बरतने के कारण नोटिस जारी किया गया था। भारतीय खाद्य निगम में चावल जमा करने में लापरवाही करने वाले मिलरों के विरूद्ध आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।

‘मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ी पर्व सम्मान निधि’ योजना, मुख्यमंत्री बघेल 20 अप्रैल को करेंगे शुभारंभ

ख़बर को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button