छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग

कोरबा- शादी की खुशियों के बीच भाई-बहन की नदी में डूबने से पसरा मातम

रमेश यादव – कोरबा – जिले में शादी की खुशियों के बीच दो मासूम भाई-बहन की हसदेव नदी में डूबने से मौत हो गई है. इस घटना से पूरे परिवार में मातम पसर गया है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. यह मामला उरगा थाना क्षेत्र का है.

मिली जानकारी के अनुसार, उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरमाल गांव में शादी का जश्न बच्चों की मौत से गम में तब्दील हो गया. गांव में रिश्तेदार के घर विवाह कार्यक्रम में परिवार आया हुआ था. बच्चों के बड़े पिता सनत पटेल सुबह नदी के घाट में नहाने पहुंचे तो वहां बच्चों का कपड़ा मिला. जिसके बाद अनहोनी की आशंका पर खोजबीन से बच्चों के नदी में डूबने ला खुलासा हुआ. जिसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मासूमों के शव को बरामद किया

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button