छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग

Chhattisgarh – कांग्रेस नेता अकबर खान पुलिस गिरफ्त में, आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में चल रहा था फरार

Chhattisgarh – बिलासपुर। सरकंडा पुलिस ने कांग्रेस नेता अकबर खान को हिरासत किया है आरोपी कांग्रेस नेता अकबर खान आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में फरार चल रहा था पुलिस उसे न्यायालय में पेश करने कार्रवाई में जुटी हुई है। चांटीडीह में रहने वाले कांग्रेस नेता रज्जब अली ने चार अक्टूबर 2023 को फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था। इसमें उन्होंने अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की थी। रज्जब अली के स्वजन ने कांग्रेस नेता अकबर खान और तैयब हुसैन पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद कांग्रेस नेता अकबर और तैयब के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया। इस बीच दोनों फरार हो गए। पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। रविवार को अकबर अपने परिवार से मिलने आया था। इसकी जानकारी होने पर पुलिस की टीम उसे पकड़ लिया।

ये था मामला
रपटा चौक चांटीडीह में रहने वाले रज्जब अली (56) व्यवसायी थे। उन्होंने चार अक्टूबर 2022 की सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। व्यवसायी के बेटे अरमान उर्फ हमाम अली ने पुलिस को बताया कि रपटा चौक स्थित उनकी दुकान वाली जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। उनकी जमीन के पास वाली जमीन को खरीदने के लिए कांग्रेस नेता अकबर खान और तैय्यब हुसैन ने सौदा किया है। अकबर खान और तैय्यब हुसैन उनकी दुकान वाली जमीन को कब्जे की बताकर खाली करने का दबाव बना रहे थे। इससे उनके पिता रज्जब अली परेशान थे। दोनों पर अरमान ने प्रताड़ना का आरोप लगाया। शिकायत पर तत्कालीन एसपी ने एएसपी सिटी को जांच के आदेश दिए। जांच के आधार पुलिस ने अबकर खान और तैय्यब हुसैन के खिलाफ धारा 306 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button