छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

‘शराब घोटाले में मेरा नाम जोड़ने की हो रही है कोशिश’, भूपेश बघेल बोले- ED और डिस्टलरों के बीच सांठगांठ; अब ACB करेगी मामले की जांच

छत्‍तीसगढ़ में शराब घोटाले मामले में मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर ईडी को निशाने पर लिया है। सीएम बघेल ने एक बयान में कहा, ईडी झूठा केस बनाकर काम कर रही है। मेरा नाम जोड़ने की कोशिश की जा रही है। भाजपा टिक नहीं पा रही है तो ईडी के जरिए षड्यंत्र कर रही है। ईडी और डिस्टलरों के बीच सांठ-गांठ हो चुकी है, क्योंकि बिना एक्साइज ड्यूटी दिए शराब बेचने के बाद भी डिस्टलरों पर कार्रवाई नहीं हुई। इस मामले में दूध का दूध और पानी का पानी होना चाहिए। एसीबी इस मामले में जांच करेगी। हम विधि विशेषजों से चर्चा कर रहे हैं। ईडी अपने क्षेत्राधिकार से बाहर जाकर काम कर रही है।

अनवर ढेबर बोले- सीएम बघेल का नाम लेने का दबाव
बतादें कि शराब घोटाले के आरोपित अनवर ढेबर ने कोर्ट में ईडी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। अनवर के वकील राहुल त्यागी ने मीडिया को बताया कि कोर्ट में न्यायाधीश के सामने अनवर ने कहा कि ईडी लगातार प्रताड़ित कर रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके परिवार का नाम लेने का दबाव बना रही है। पूछताछ के दौरान जानवर से ज्यादा खराब व्यवहार किया जा रहा है। कोर्ट ने अनवर के वकीलों को रोजाना 15 मिनट मुलाकात करने की अनुमति दी है। गौरतलब है कि ईडी ने अनवर ढेबर को शनिवार को गिरफ्तार किया था।

शराब घोटाले के आरोपित अनवर ढेबर की रिमांड पांच दिन बढ़ी
इससे पहले अनवर की चार दिन की रिमांड पूरी होने के बाद प्रवर्तन निदेशालय ईडी की टीम ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया। ईडी ने विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में रिमांड अवधि बढ़ाने की मांग की, जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए पांच दिन की रिमांड बढ़ा दी है। अनवर ने कोर्ट में ईडी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

Related Articles

ईडी ने होटल कारोबारी नीतीश पुरोहित को भी कोर्ट में पेश किया। जहां पुरोहित की तबीयत बिड़गने पर कोर्ट ने अस्पताल ले जाने के निर्देश दिए। होटल गिरिराज के संचालक पुरोहित को एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया है।

आज हुई एक और गिरफ्तारी
छत्तीसगढ़ में कथित 2000 करोड़ के शराब घोटाले में ईडी ने एक और गिरफ्तारी की है. भिलाई के होटल कारोबारी त्रिलोक सिंह ढिल्लन उर्फ पप्पू ढिल्लन को ईडी ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है

किसके किसके पास कितना कितना मिला ?.. क्यो नहीं बताता ईडी…हवा में करते है बात – सीएम बघेल

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button