छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग

Video- बिलासपुर – रतनपुर मामले में सर्व ब्राम्हण समाज ने कलेक्ट्रेट का किया घेराव

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के रतनपुर में रेप पीड़िता की मां को जेल भेजे जाने के मामले में सोमवार को सर्व ब्राम्हण समाज ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया। इस दौरान FIR को वापस लेने की मांग उठाई गई। समाज ने कलेक्ट्रेट में पुलिस प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन किया। प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट में ही धरने पर बैठ गए और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस धरना में रेप पीड़िता भी शामिल हुई। पीड़िता सामाजिकजनों का अभिवादन कर धरने में बैठी। अब यहां आंदोलन लगातार उग्र हो रहा है। प्रदर्शनकारियों ने ADM आरए कुरवंशी को ज्ञापन सौंपने से इंकार कर दिया और आईजी, कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन देने की जिद पर अड़ गए। देखिए वीडियो

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button