छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

भिलाई – दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तलवार लेकर पहुंची महिलाएं,पुलिस के सामने ही लाठी-डंडों से हमला, दुकान और कार में की तोड़फोड़

भिलाई । भिलाई नगर में दो पक्षों में जमकर खूनी संघर्ष हुआ। पुलिस के सामने महिलाएं और पुरुष लाठी और तलवार लेकर पहुंचे। उन्होंने दूसरे पक्ष के लोगों को बुरी तरह मारा। उसकी दुकान और कार में जमकर तोड़फोड़ की। घटना का वीडियो वायरल हुआ तो चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।

घटना सेक्टर 10 शॉप नम्बर 109 का है। यहां रहने वाले बीएसपी कर्मी ब्रिज कुमार सिंह ने पुलिस में शिकायत की है कि 20 मई को उनका बेटा शिवांशु सिंह अपनी कार धोने के लिए घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान उनके पड़ोस में रहने वाले दिलीप रजक और उसकी बेटी आए। वे उसके बेटे से झगड़ा करने लगे।

तलवार लेकर मारपीट करने पहुंची युवती
दिलीप ने वहां सुरेंद्र रजक, राजू रजक, अमन रजक को बुला लिया। उन लोगों ने मिलकर शिवांशु को लाठी, डंडा से बुरी तरह मारा पीटा। जब वो लोग शिवांशु को मार रहे तो उसे बचाने के लिए उनके परिचित उमेश त्रिपाठी बीच दौड़े। इस पर आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। इसमें उमेश त्रिपाठी और शिवांशु को गंभीर चोटें आईं। इतना ही घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन उसके बाद भी आरोपी तोड़फोड़ करते रहे। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करना भी जरूरी नहीं समझा। जब इसका वीडियो वायरल हुआ तो अब पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Related Articles

जो वीडियो वायरल हो रहा है। उसे देखकर साफ पता चलता है कि मामला कितना गंभीर था। आरोपी पक्ष की ओर से महिलाएं और युवक तलवार और डंडा, लाठी लेकर पहुंचे थे। उन लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों को काफी बुरी तरह मारा पीटा, उनकी पूरी दुकान को तोड़ दिया। इसके बाद सामने खड़ी कार में भी बुरी तरह तोड़फोड़ की।

पीड़ित करेगा एसपी से शिकायत
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपियों को पुलिस का खौफ नहीं था। वो लोग खुलेआम हथियार लेकर मारपीट कर रहे थे। पुलिस के आने पर भी वो नहीं रुके। इतना बड़ा मामला होने के बाद भी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार नहीं किया। सिर्फ मामला दर्ज करके चुप बैठी है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि वो इसकी शिकायत एसपी दुर्ग और सीएसपी भिलाई नगर से करेंगे।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button