रायगढ़ संभाग

Video – सारंगढ़ – जमीन को लेकर दो पक्षों में जमके चले लात घूसे : एक की मौत, तीन गिरफ्तार

सारंगढ़ में जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि, एक गुट ने दूसरे गुट के साथ जमकर मारपीट की। मारपीट के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। कोसीर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार, कुछ लोग त्रिलोकी नारायण चंद्रा के घर आए और अपशब्द कहकर विवाद शुरू किया। विवाद इतना बढ़ा कि, दोनों गुटों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान त्रिलोकी नारायण चंद्रा बुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद वह थाने पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही। वहीं दूसरे पक्ष के लोगों ने समझौता करने की बात कही। इतने में दोनों गुटों ने थाने में ही हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच त्रिलोकी की तबीयत बिगड़ी, पुलिस ने तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई
देखिए वीडियो..

तीन आरोपी गिरफ्तार
इधर पुलिस मामला सुन ही रही थी कि, उसी दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से त्रिलोकी नारायण की मौत खबर मिली। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भुपेन्द्र चंद्रा, विनय चंद्रा, केशव चंद्रा को हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

ख़बर को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button