छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

Video – बेमेतरा – नवागढ़ के मदनपुर गांव में लगी आग, चार घर जल के हुए खाक

रोशन यादव । बेमेतरा जिले के नवागढ़ इलाके के मदनपुर गांव में भीषण आग लग गई। आग की जद में आने से चार घर जलकर खाक हो गए। दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। यह घटना मदनपुर गांव के नवागढ़ थाना क्षेत्र का है।
देखे वीडियों

बता दें कि, मदनपुर गांव में आग लग गई। आगजनी का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। वहीं अब तक चार घर जलकर खाक हो गए हैं। आग की लपटों से घर में रखा सिलेंडर भी फट गया। इस ब्लास्ट से घर के लोग बाल-बाल बचे। मौके पर मौजूद दमकल की टीम ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। आगजनी की सूचना के बाद से नवागढ़ एसडीएम उमाशंकर बन्दे घटना स्थल पर मौजूद हैं।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button