छत्तीसगढ़बिलासपुर संभाग

सक्ती – सड़क हादसे में 2 भाइयों समेत 3 की मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

हर्षित तिवारी । सक्ती जिले में शनिवार को हुए सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत 3 लोगों की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीनों युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। तीनों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामला हसौद थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम रनपोटा निवासी युवक अनिल चौहान को शुक्रवार को पुलिस ने नाबालिग की किडनैपिंग के मामले में पकड़ा था। ऑपरेशन मुस्कान के तहत उसे हिरासत में लिया गया था। वो इस मामले में संदेही था। पुलिस उसे हसौद थाने लेकर आई थी। रातभर वो यहीं लॉकअप में रहा। शनिवार को पुलिस ने संदिग्ध अनिल चौहान को छोड़ दिया। इसके बाद वो अपने बड़े भाई शनि चौहान और एक अन्य युवक वैष्णव के साथ अपने गांव रनपोटा लौट रहा था।

अनिल, शनि और वैष्णव तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। हसौद थाने से रनपोटा जाने वाले मार्ग पर अज्ञात वाहन चालक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। लोगों ने तुरंत घटना की सूचना डायल 112 को दी। जिसके बाद तीनों को अस्पताल लाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने कहा कि तीनों युवकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। वाहन चालक का पता नहीं चल सका है, उसका पता लगाया जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की भी बात कही।

कोयला घोटाले में सभी कार्रवाई बैंगलोर में भाजपा सरकार के दबाव में किया गया – सीएम बघेल

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button