छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

रायपुर- खड़े ट्रक से टकराई बाइक : दो युवको की दर्दनाक मौत

रायपुर- राजधानी रायपुर में भीषण सड़क हादसे में दो यवकों की मौत हो गई। हादसे के वक्त तीन युवक बाइक पर बैठे थे, जिसमें से बीच में बैठे युवक की जान बच गई, लेकिन दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दरअसल, एक किनारे पर खड़े ट्रक के पिछले हिस्से में बाइक जाकर टकरा गई। जिसकी वजह से बाइक ट्रक की नीचे जा घुसी। इसके बाद तीन युवक ट्रक में फंस गए। हालांकि एक युवक की जान बच गई। हादसे में मारे गए युवक का नाम अमित साहू था और वो मठपुरैना का रहने वाला था । दूसरा मृतक युवक उसका दोस्त था

बता दें, हादसा रायपुर के बोरियाखुर्द तालाब के पास पेट्रोल पंप के सामने हुआ है। घटना से पहले पंप के बाहर ही खड़े ट्रक से तीनों युवक टकरा गए। इस घटना को पेट्रोल पंप में मौजूद कर्मचारियों ने देखा। तब जाकर ट्रक के नीचे फंसे युवकों को निकाला गया।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दे दी गई थी। लेकिन एम्बुलेंस 20 मिनट की देरी से आई थी। हालांक पुलिस जानकारी मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंच गई थी और मामले की जांच में जुटी गई थी।

युवकों की मौत की खबर परिजनों को दी गई, लेकिन इस बात का यकीन परिवार वाले काफी देर तक नहीं कर पाए। कॉल रीसीव करने वाले ने रॉन्ग नंबर कहकर फोन रख दिया था। जब बार-बार कॉल किया तब जाकर हादसे में मारे गए एक युवक अमित साहू का मकान मालिक वहां पहुंचा। उसी ने बताया था कि, सभी मठपुरैना इलाके के रहने वाले थे।

सूरजपुर में कोयला चोरी के आरोप में वर्दीधारी जवानों ने की युवक की बेदम पिटाई

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button