Headlineछत्तीसगढ़रायगढ़ संभाग

मंत्री रविंद्र चौबे का विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा बयान…

रायपुर: प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता और मंत्री रविंद्र चौबे ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि, पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा के लोगों ने दावा किया था कि वे 65+ सीटें जीत रहे हैं, लेकिन उनका दवा फेल हो गया और हम 68 सीटें जीते।

इस बार के चुनाव में भाजपा अगर दहाई का आंकड़ा भी छू ले तो उनके लिए ये बड़ी जीत होगी। मंत्री चौबे ने गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि, चाणक्य अमित शाह का गणित फेल हो गया है।

मतदाताओं से मांगे सुझाव मिशन 2023 में जुटी छत्तीसगढ़ भाजपा पहले 90 विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं से सुझाव पेटी के जरिए सुझाव लेगी, इसके बाद घोषणा पत्र तैयार करेगी। गुरुवार को भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में भाजपा ने घोषणा पत्र सुझाव अभियान: छत्तीसगढ़िया मन की बात कार्यक्रम की शुरुआत की। जिलाध्यक्षों को सुझाव पेटिका वितरित की गई। इन्हीं पेटियों में मतदाताओं के सुझाव बंद होंगे।

सुझाव पेटी के अलावा भाजपा ने वाट्सएप नंबर 9548656500 और मेल आइडी cgbjpmankibaat2023@gmail.com जारी किया। वाट्सएप नंबर पर पहले ही दिन करीब दो हजार सुझाव प्राप्त हुए।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button