छत्तीसगढ़रायगढ़ संभाग

CG CRIME : जमीन विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई का कुल्हाड़ी से काटा गला…आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़। जिले में बड़े भाई ने जमीन विवाद में छोटे भाई को कुल्हाड़ी मारकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने छोटे भाई का सिर धड़ से अलग कर दिया। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है।

नरकालो निवासी धीरसाय राठिया(41) अपने परिवार के साथ रहता था। वह घर का खर्चा चलाने के लिए खेती किसानी करता था। बताया जा रहा है कि पुश्तैनी जमीन को लेकर उसका अपने छोटे भाई अमीर साय राठिया(40) से विवाद चल रहा था। गुरुवार को अमीर साय राठिया अपने खेत में काम करने पहुंचा था। इसी दौरान अचानक से उसका बड़ा भाई धीरसाय राठिया वहां पहुंच गया।

जहां वह अमीर साय से विवाद करने लग गया। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि कुल्हाड़ी से धीरसाय ने अमीर साय का सिर धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद वहां से वह भाग निकला था। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button