छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

गोधन न्याय योजना : CM भूपेश ने हितग्राहियों के खाते में ट्रांसफर किए 15.72 करोड़ रुपए

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘गोधन न्याय योजना’ के तहत हितग्राहियों के खाते में 15.72 करोड़ रुपए की राशि जारी कर दी है। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित किया गया था। सीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हितग्राहियों को राशि ट्रांसफर किया।

इसमें गोठानों में गोबर विक्रय करने वाले ग्रामीण पशुपालक किसानों को 5 करोड़ 60 लाख रुपए की राशि और गोठान समितियों एवम महिला स्व-सहायता समूहों को 9 करोड़ 69 लाख रुपए की राशि जारी की गई है। बता दें कि, गोधन न्याय योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को अब तक 541.66 करोड़ रुपए का भुगतान कि​या जा चुका है।

कार्यालय के दौरान सीएम बघेल ने कहा कि, गोधन न्याय योजना की देशभर में सराहना हो रही है। कई राज्य गोधन न्याय योजना जैसी योजनाएं लागू कर रहे हैं। इस योजना ने स्व सहायता समूह की महिलाओं को स्वावलंबी बनाया है। किसानों में पशुपालन को लेकर रुचि बढ़ी है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button