छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

धान खरीदी पर सियासत : बृजमोहन अग्रवाल बोले- धान की सम्पूर्ण पैदावार खरीदेगी केंद्र सरकार, क्या राज्य सरकार में दम है…

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस ली। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के धान खरीदी के निर्णय को लेकर राज्य के किसानों को बधाई दी है। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, आने वाली दिवाली छत्तीसगढ़ के किसानों की खुशहाल रहेगी।

केंद्र सरकार के धान खरीदी के निर्णय पर पीएम मोदी को आभार प्रकट करते हैं। धान की सम्पूर्ण पैदावार को खरीदने का केंद्र सरकार ने निर्णय लिया है। केंद्र सरकार सपोर्ट प्राइस पर 1 करोड़ 30 लाख टन चावल खरीदेगी। जिसे बार-बार सीएम कहते रहते हैं। क्या राज्य सरकार में दम है कि वह यहां के किसानों का धान खरीद पाए? बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, राज्य सरकार ने केवल 24 हजार करोड़ रुपए इन्वेस्टमेंट किया है। 20 क्विंटल भी धान केंद्र सरकार खरीदने के लिए तैयार है।

पूरी उपज का 81-82% चावल केंद्र की सरकार ले लेती है। लगभग 80 प्रतिशत पैसा केंद्र की सरकार देती है। अब राज्य सरकार को भी अपना धान खरीदने का लक्ष्य 150 लाख टन कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि, राज्य सरकार को 134 रुपए में धान खरीदना चाहिए। पिछले 4 सालों में 92% चावल केंद्र ने खरीदा है।

80 से अधिक प्रतिशत चावल यहां की केंद्र सरकार ले लेती है। केवल आरोप लगाने का काम कांग्रेस करती है। अग्रवाल ने कहा कि, धान खरीदी पर भाजपा अभियान चलाएगा। किसान मोर्चा अभियान चलाएगा। पीएम मोदी को पोस्ट कार्ड के जरिए धन्यवाद देंगे। गांव-गांव तक जाकर किसानों को बताएंगे। केंद्र के निर्णय से अवगत कराएंगे।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button