छत्तीसगढ़बस्तर संभाग

CG NEWS : हड़ताल पर बैठे 568 स्वास्थ्य कर्मचारियों को किया गया बर्खास्त , मरीजों को हो रही थी परेशानी…

कांकेर : जिले से एक बड़ी ख़बर सामने आयी है। कलेक्टर ने 568 स्वास्थ्य कर्मियों को बर्खास्त कर दिया है। गौरतलब हो कि , जिले के संविदा स्वास्थ्यकर्मी अपनी मांगों को लेकर 21 अगस्त से हड़ताल पर थे।हड़ताल पर थे। जिसके कारण मरीजों को परेशानी हो रही थी। स्वास्थ्यकर्मीयों को दो बार नोटिस भेजने के बाद भी वे काम पर नहीं लौटे।

जिसके बाद कांकेर कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने यह बड़ी कार्यवाही की है। उन्होंने बताया कि ,स्वास्थ्य सेवा बेहद आवश्यक सेवा में से एक है। इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी। जिले के बहुत से दूरस्थ अंचल है और इनमें स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ठीक नहीं इसलिए यह कार्रवाई की गई है।

ख़बर को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
news36 से जुड़िए
जोहार...आपकी क्या सहायता कर सकते है