छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

मां दुर्गा का इतने लाख खर्च कर माना रायपुर में बनाए गए भव्य पंडाल

रायपुर/माना। हिंदू पंचाग के अनुसार नवरात्री का पर्व बहुत ही खास माना जाता है। शारदीय नवरात्री शुरू हो गई है और हर चौक चौराहे मंदिर पर मां दुर्गा के आगमन की तैयारियां जोरो से की जारी है। हर जगह दुर्गा पूजा की धूम होती है। कहीं मंदिरों को सजाया जा रहा है तो कहीं पंडालों को। इस बीच रायपुर के माना में हर भव्य पंडाल तैयार किया जा रहा है जिसके निर्माण में करीब 40 लाख रुपए का खर्च आया है।

दरअसल, दुर्गा पूजा के लिए अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज पर रायपुर के माना में भव्य पंडाल तैयार किया गया है। हर साल की तरह इस साल भी यह पंडाल काफी भव्य और आकर्षक होने वाला है। इसे करीब डेढ़ महीने से निर्माण किया जा रहा है। इस पंडाल का काम लगभग पूरा हो गया है। वहीं इस पंडाल समिति के सदस्य बताते है कि कोलकाता से लगभग 100 कारीगर इस पंडाल के निर्माण में जुटे थे। इस पंडाल के निर्माण में लगभग 40 लाख रूपए का खर्च आया है, जहां मां दुर्गा अपने भव्य स्वरूप में विराजमान होंगी। बता दें कि माना में दुर्गा पूजा बहुत ही धू्मधाम से मनाया जाता है और इस भव्य पंडाल को देखने के लिए दूर-दूर से भी लोग आते हैं।

ख़बर को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
news36 से जुड़िए
जोहार...आपकी क्या सहायता कर सकते है