छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

Chhattisgarh News- महादेव ऐप घोटाले का बड़ा खुलासा, ईडी ने पेश किया 1800 पन्नों का परिवाद, जानें आखिर क्या है पूरा मामला

Mahadev App Scam : रायपुर कोर्ट में ईडी ने महादेव ऐप घोटाले का प्रथम पूरक अभियोजन परिवाद पेश किया। बताया जा रहा है कि 1800 पन्नों का परिवाद पेश किया। परिवाद में पांच और आरोपियों के नाम जोड़कर परिवाद पेश किया। भीम सिंह यादव,असीम दास, शुभम सोनी और अनिल अग्रवाल समेत रोहित गुलाटी को भी परिवाद में आरोपी बनाया। अक्टूबर में अभियोजन परिवाद पेश किया था। परिवाद में 6 हजार करोड़ रुपयों की गड़बड़ी बताई गई थी। 10 जनवरी को परिवाद पर बहस होगी।

महादेव ऐप घोटाले का बड़ा खुलासा
चुनाव के दौरान सोशल मीडिया में सामने आए वीडियो के बाद शुभम सोनी ने ईडी को ईमेल भेजा था। ऐंबेसी से सत्यापित ईमेल मिला था। शुभम सोनी ने वायरल वीडियो में खुद को महादेव ऐप का संचालक बताते हुए कांग्रेस पार्टी और पूर्व सीएम भूपेश बघेल को 508 करोड़ रुपए देने की बात कही थी। वैसे इस बात की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। विश्वस्त सूत्रों के हवाले से पुख्ता खबर बताया जा रहा है।

ख़बर को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
news36 से जुड़िए
जोहार...आपकी क्या सहायता कर सकते है