छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

Chhattisgarh News – बस्तर से होगा भाजपा के ‘कार्यकर्ता सम्मान सम्मेलन’ का आगाज, सीएम साय होंगे शामिल, 7 जिलों के जुटेंगे कार्यकर्ता,सरकार बनने के बाद पहला बड़ा कार्यक्रम

BJP Chhattisgarh – भाजपा बस्तर से कार्यकर्ता सम्मान सम्मेलन की शुरुआत कर रही है। यह सम्मलेन राज्य के पांचों संभाग में आयोजित होगा, जिसकी शुरुआत 6 जनवरी से बस्तर के संभागीय मुख्यालय जगदलपुर से होगी। जगदलपुर के PG कॉलेज ग्राउंड में कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही हैं। CM विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव समेत बस्तर के सारे भाजपा विधायक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

साय आऐंगे पहली बार बस्तर
CM बनने के बाद विष्णुदेव साय पहली बार बस्तर आएंगे और इस कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं से मुखातिब होंगे। इस कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से इसी साल होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों का शंखनाद किया जाएगा। पार्टी सूत्रों की मानें, तो ये सम्मेलन पहले रायपुर संभाग से शुरू होना था, लेकिन CM विष्णुदेव साय और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कार्यक्रम में बदलाव किया और इसे बस्तर से शुरू करने की योजना बनाई।

बीजेपी ने बस्तर से ही शुरू की थी चिंतन शिविर
दरअसल, साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को करारी हार मिली थी। बस्तर की सारी 12 विधानसभा सीटों को कांग्रेस ने अपने कब्जे में ले लिया था। जिसके बाद इस हार की वजह और साल 2023 की तैयारियों के लिए स्ट्रैटजी बनाने के लिए भाजपा ने बस्तर से ही चिंतन शिविर की शुरुआत की थी। इसका फायदा चुनाव में मिला और 8 सीटों पर BJP ने कमबैक किया। इससे प्रदेश में सरकार बनाने का रास्ता आसान हुआ।

संभागभर के कार्यकर्ता होंगे शामिल
कार्यकर्ता सम्मेलन में कांकेर, बस्तर, सुकमा, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंडागांव के कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस सम्मेलन में जगदलपुर सीट से MLA और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, नारायणपुर सीट से MLA और मंत्री केदार कश्यप समेत अन्य विधानसभा से BJP MLA शामिल होंगे।

ख़बर को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
news36 से जुड़िए
जोहार...आपकी क्या सहायता कर सकते है