छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

Rajya Sabha Election : गोंड (आदिवासी) राजा देवेंद्र प्रताप सिंह जाएगे छत्तीसगढ़ से जाएंगे राज्यसभा

Rajya Sabha Election : लोकसभा चुनाव से पहले राज्यसभा में खाली हो रही 56 सीटों के लिए बीजेपी ने अलग अलग राज्यों में अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। 15 राज्यों की 56 राज्यसभा सीटों में से एक सीट छत्तीसगढ़ राज्य की सीट भी खाली हो रही है। वर्तमान राज्यसभा सदस्य सरोज पांडेय का कार्यकाल 2 अप्रैल को पूरा हो रहा है।

राज्यसभा में 56 सीटें खाली हो रही है। इसके लिए 27 फरवरी को चुनाव की तारीख रखी गई है। 15 फरवरी के दिन नामांकन भरने की आखिरी तारीख है। इसके लिए बीजेपी ने राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। दरअसल, राज्यसभा की 56 सीटों के लिए विभिन्न राज्यों में होने वाले चुनाव में एक सीट छत्तीसगढ़ राज्य की भी है। इसके द्विवार्षिक चुनाव के लिए राजा देवेंद्र प्रताप सिंह को प्रत्याशी के तौर पर चुना है।

पूरा हो रहा है सरोज पांडे का कार्यकाल
बता दें कि छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की सिर्फ एक सीट पर वोटिंग होना है। इसकी वजह है कि यहां की राज्यसभा सदस्य सरोज पांडेय का कार्यकाल अप्रैल महीने में पूरा हो रहा है। इसके चलते राज्यसभा उम्मीदवार चुने जा रहे हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ से बीजेपी ने राजा देवेंद्र प्रताप सिंह को उम्मीदवार के तौर पर चुना है।

कौन है देवेंद्र प्रताप सिंह?
राजा देवेंद्र प्रताप सिंह लैलूंगा के गोंड (आदिवासी) राजा है। उनके पिता स्व. सुरेंद्र कुमार सिंह प्रदेश में 20 सालों से अधिक तक विधायक के तौर पर रहे। देवेंद्र के पिता कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करते थे। देवेंद्र के पिता अपने राजनीतिक करियर में एक बार राज्यसभा सदस्य भी रह चुके है। पिता के उलट देवेंद्र ने 20 साल पहले कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी ज्वाइन कर ली थी। देवेंद्र ने पिछली बार जिला पंचायत का चुनाव लड़ा था और वर्तमान में वे जिला पंचायत के सदस्य है। साफ सुथरी छवि वाले देवेंद्र को बीजेपी ने राज्यसभा का सदस्य का उम्मीदवार चुना है।

सालों से जुडे़ है बीजेपी से
राजा देवेंद्र प्रताप सिंह भारतीय जनता पार्टी में भी काफी समय से जुड़े हुए हैं साल 2005-06 में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री रहे हैं। इसी के साथ 2008 में प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य, 2011 में अनुसूचित जनजाति मोर्चा रायगढ़ के जिला अध्यक्ष, वहीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी अनुसूचित जनजाति मोर्चे से राजा देवेंद्र प्रताप सिंह रह चुके हैं। इसी के साथ ले लूंगा जिला पंचायत के सदस्य भी राजा देवेंद्र प्रताप सिंह हैं। रेलवे हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य भी हैं।

ख़बर को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
news36 से जुड़िए
जोहार...आपकी क्या सहायता कर सकते है