छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव में भाजपा के बल्ले बल्ले, 2 लाख 80 हजार कर्मचारियों का भाजपा को समर्थन

रायपुर। लोकसभा चुनाव में छत्‍तीसगढ़ के अनियमित कर्मचारियों ने बीजेपी को समर्थन देने का फैसला किया है। कर्मचारी संगठनों ने इस संबंध में बीजेपी के प्रदेश अध्‍यक्ष किरण सिंहदेव को एक पत्र सौंपा है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने अनियमित कर्मचारियों का आभार जताया है।

किरण सिंहदेव ने 2 लाख 80 हजार कर्मचारियों द्वारा भाजपा को समर्थन देने के लिए आभार जताया है। देव ने कहा भाजपा जो कहती है वो करती है। आज छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ द्वारा प्रदेश के 2,80,000 अनियमित कर्मचारियों एवं उनके परिवार जनों ने भाजपा को अपना वोट देने के संबंध में समर्थन पत्र दिया।

ख़बर को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
news36 से जुड़िए
जोहार...आपकी क्या सहायता कर सकते है