रायपुर संभाग

भिलाई – दो चोर गिरोह के बीच खूनी संघर्ष, चले हॉकी रॉड और डंडे, दो की मौत, 15 हिरासत में

भिलाई । कल देर रात दो चोर गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों गुटों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक गुट के लोगों ने हॉकी स्टीक, रॉड, ईट और पत्थर से दूसरे गुट पर जानलेवा हमला कर दिया। इस मारपीट में अब तक दो लोगों की जान चली गई। बता दें कि इस मामले में पुलिस ने अब तक 15 लोगों को हिरासत में लिया है।

बता दे कि इंडस्ट्रियल एरिया में चोरी करने वाले दो चोर गिरोहों के बीच जमकर विवाद हो गया। इसमें पहला ग्रुप सूरज चौधरी और मनोज चौधरी का था और दूसरा ग्रुप राहुल और संतोष यादव का था। बता दें कि ये लोग इंडस्ट्रियल एरिया में रात में ट्रकों की चोरी करते थे। झगड़े का कारण यह बताया जा रहा है कि सूरज और राहुल आपस में आरोप लगा रहे थे कि वे चोरी करते हैं तो दूसरा ग्रुप उसकी मुखबिरी करके उन्हें पकड़वा देता है। इस बात को लेकर पिछले कुछ दिनों से दोनों गुटों में झगड़ा हो रहा था। बीती रात इनका झगड़ा इतना बढ़ गया कि राहुल और उसके ग्रुप ने जानलेवा हमला कर सूरज चौधरी और मनोज मनोज चौधरी की हत्या कर दी।

एक दुसरे पे जानलेवा हमला

चोरी की मुखबिरी करने के मामले को लेकर दोनों गुटों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि राहुल के गुट ने खुर्सीपार से 15-20 लड़के बुला लिए। वे सभी हॉकी स्टीक, रॉड और पत्थर लेकर आए थे और सूरज और उसके साथियों पर जानलेवा हमला किया। ये लोग पूरी रात मारपीट करते रहे। जब तक भिलाई तीन पुलिस मौके पर पहुंची तब तक वहां दो लोगों की मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने अब तक 15 आरोपी को किया गिरफ्तारपुलिस ने अब तक 15 आरोपी को किया गिरफ्तार

सीएसपी छावनी ने बताया कि इस मामले में 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है। दो और आरोपियों की पहचान हो गई है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है और इस मामले सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

🆅🅸🅳🅴🅾- राज्यपाल को अपने पद के अधिकार व कर्तव्य का रखना चाहिए विशेष ध्यान – सीएम बघेल

ख़बर को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
news36 से जुड़िए
जोहार...आपकी क्या सहायता कर सकते है