रायपुर संभाग

रविशंकर शुक्ल विवि में प्रतिबंधित डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन, संविधान जिंदाबाद के लगे नारे , विरोध भी हुआ, हॉस्टल में छात्रों ने देखी इंडिया-द मोदी क्वेश्चन

बीबीसी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उपर बने विवादित डॉक्यूमेंट्री इंडिया: द मोदी क्वेश्चन का विवाद रायपुर भी पहुंच गया है। केंद्र सरकार ने इस डॉक्यूमेंट्री को प्रतिबंधित कर दिया है। इसका देश में प्रदर्शन रोक दिया गया। इस बीच रायपुर के पं. रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में 26 जनवरी की रात इस फिल्म की स्क्रीनिंग हुई। इस दौरान छात्रों के एक दूसरे गुट ने विवादित प्रदर्शन का विरोध किया, जिसकी वजह से हंगामा भी हुआ।

बताया जा रहा है यह प्रदर्शन हॉस्टल के कॉमन रूम में किया गया। यहां करीब दो घंटे तक बीबीसी की प्रतिबंधित डॉक्यूमेंट्री चलाई गई। इस दौरान हॉस्टल में रहने वाले कुछ छात्रों ने इस तरह के प्रदर्शन का विरोध भी किया। उनका कहना था कि इस तरह सरकार को भड़काने से छात्रों का नुकसान हो सकता है। इस दौरान थोड़ी देर तक हंगामा भी हुआ लेकिन फिल्म का प्रदर्शन जारी रहा। बाद में गणतंत्र दिवस अमर रहे और संविधान जिंदाबाद जैसे नारे भी लगे।

मामले में प्रशासन ने चेतावनी दी

बताया जा रहा है, प्रदर्शन के अगले दिन विश्वविद्यालय प्रशासन को इसकी सूचना मिली। उसके बाद हॉस्टल के कुछ छात्रों को चेतावनी दी गई है। उसके बाद से हॉस्टल के छात्र इस मामले पर किसी भी तरह की बातचीत से बच रहे हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी इसपर चुप्पी साध ली है।

🆅🅸🅳🅴🅾 राहुल गांधी का पैर छुने कश्मीर जाऐंगे कवासी लखमा, राम मंदिर निर्माण पर कटाक्ष कर कहा… “राम मंदिर के लिए चंदा लेके मारते है पैग

ख़बर को शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
news36 से जुड़िए
जोहार...आपकी क्या सहायता कर सकते है