छत्तीसगढ़

Video – रायपुर – कोयला लेवी वसूली मामले ईडी ने अब तक की 221.5 करोड़ की संपत्ति सीज

रायपुर। ईडी ने मंगलवार को अधिकारित तौर पर बयान जारी कर बताया है कि, राज्य में कोयला लेवी वसूली घोटाले में IAS रानू साहू, कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, बिलाईगढ़ विधायक चंद्रदेव राय और अन्य की 90 अचल संपत्तियों, लग्जरी वाहनों, आभूषणों समेत 51.40 करोड़ रुपये की नकदी को अस्थायी रूप से सीज किया है। बता दें कि, इस मामले में ईडी ने कुल 221.5 करोड़ रुपए की संपत्ति अब तक सीज की है। देखे वीडियों

उल्लेखनीय है कि, ED ने ₹540 करोड़ के कोल घोटाला मामले में ₹25 रुपये प्रति टन कोयले पर कमीशन लेने के आरोप में उक्त सभी की संपत्ति अटैच की है। इस मामले में एजेंसी ने पहले ₹170 करोड़ की संपत्ति अटैच की थी। आज 51.40 करोड़ रुपए की नकदी को भी अस्थाई रूप से कुर्क कर लिया है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button