छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

Chhattisgarh : दुर्ग एसडीएम से बीजेपी कार्यकर्ता की धौंस दिखा मारपीट

Chhattisgarh : दुर्ग एसडीएम हितेश पिस्दा शुक्रवार को सरकारी कार्य से कार में सवार होकर पोटिया चौक की ओर जा रहे थे. इस दौरान एक कार ने उनकी गाड़ी को सामने से ठोकर मार दी. जब एसडीएम ने इस पर आपत्ति जताई और कार सवारों से सवाल किया, तो मामला अचानक बढ़ गया. तीनों लोगों ने खुद को बीजेपी कार्यकर्ता बताते हुए एसडीएम से गाली गलौज शुरू कर दी. इसके बाद उनके साथ धक्का मुक्की करने लगे. एसडीएम पिस्दा ने तुरंत पद्मनाभपुर थाना पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही टीआई अपनी टीम और पेट्रोलिंग पार्टी के साथ घटनास्थल पहुंचे, लेकिन तब तक तीनों युवक मौके से फरार हो चुके थे.

दुर्ग पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर शुक्रवार दोपहर तक तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों का नाम राकेश यादव, विपिन चावड़ा और मनोज यादव है.
तीनों के खिलाफ मारपीट, धमकी, और शासकीय कार्य में बाधा डालने के आरोप में मामला दर्ज किया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 8 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button