बिलासपुर संभाग

सीपत में कांग्रेस का संगठन विस्तार अभियान तेज , ब्लॉक कांग्रेस सीपत की महत्वपूर्ण बैठक कल

सीपत (हिमांशु गुप्ता):– छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के दिशा-निर्देश एवं जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीपत द्वारा संगठन सृजन अभियान के तहत कल 23 मार्च को दोपहर 1 बजे सीपत के स्थानीय विश्रामगृह में एक आवश्यक बैठक रखा गया है। बैठक में पंचायत कांग्रेस कमेटी एवं बूथ कांग्रेस कमेटियों के गठन को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इसके लिए मंडल, सेक्टर, बूथ एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों सहित वरिष्ठ कांग्रेसजनों की उपस्थिति अनिवार्य बताई गई है। संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह बैठक बेहद अहम मानी जा रही है। बैठक में विशेष रूप से जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री, मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया तथा संगठन सृजन प्रभारी शाहनवाज हुसैन की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। उनके मार्गदर्शन में संगठन विस्तार को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीपत के अध्यक्ष राजेंद्र धीवर के साथ प्रमोद जायसवाल मंडल अध्यक्ष खांडा , उमेश चंद्राकर मंडल अध्यक्ष सीपत , वृंदा सूर्यवंशी मंडल अध्यक्ष पंधी देवरी , रामेश्वर साहू मंडल अध्यक्ष एरमसाही , भागीरथी पोरते मंडल अध्यक्ष सोंठी ने सभी पदाधिकारियों एवं अधिक से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं से समय पर उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने की अपील की है।

ख़बर को शेयर करें

Back to top button