जांजगीर चांपा के CSEB दफ्तर में 35 हजार की रिश्वत लेते JE-AE समेत 3 कर्मचारी रंगे हाथ ACB ने किया गिरफ्तार


छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में ACB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए CSEB के ग्रामीण जोन कार्यालय में छापेमार कार्रवाई की। टीम ने घूसखोरी के मामले में (जूनियर इंजीनियर) JE, (असिस्टेंट इंजीनियर) AE और एक कंप्यूटर ऑपरेटर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है
मिली जानकारी के अनुसार, ACB की टीम ने ग्रामीण जोन कार्यालय में दबिश देकर 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए तीन कर्मचारियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में जेई राजेंद्र शुक्ला, एई विजय नोरगे और एक कंप्यूटर ऑपरेटर शामिल हैं।
आरोपियों द्वारा हाई टेंशन लाइन विस्तार के काम के एवज में आवेदक से रिश्वत की मांग की गई थी। शिकायत मिलने के बाद ACB ने योजना बनाकर कार्रवाई की और आरोपियों को रिश्वत लेते हुए मौके पर ही धर दबोचा। कार्रवाई के दौरान ACB टीम ने रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली है। फिलहाल आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।








