छत्तीसगढ़

नवरात्रि में डोंगरगढ़ जाना हुआ आसान, रेलवे ने शुरू की ये स्पेशल ट्रेनें; देखें पूरा शेड्यूल

Navratri Special Train : डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर आई है। चैत्र नवरात्रि मेले के दौरान मां बम्लेश्वरी मंदिर पहुंचने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से कोरबा के बीच मेमू स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन 23 मार्च से 28 मार्च 2026 तक चलेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दौरान ट्रेन 63 स्टेशनों पर रुकेगी और पूरी यात्रा में करीब 14 घंटे 30 मिनट का समय लेगी।

रेलवे के अनुसार ट्रेन नंबर 06883 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)–कोरबा मेमू स्पेशल सुबह 5 बजे इतवारी से रवाना होगी और शाम 7:30 बजे कोरबा पहुंचेगी। वहीं ट्रेन नंबर 06884 कोरबा–नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू स्पेशल सुबह 5:10 बजे कोरबा से चलेगी और शाम 7:30 बजे इतवारी पहुंचेगी। Navratri Special Train के जरिए महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं को सीधी और आसान रेल सुविधा मिलने की उम्मीद है।

डोंगरगढ़ स्टेशन पर इस स्पेशल ट्रेन का समय भी श्रद्धालुओं के लिए अहम है। इतवारी से चलने वाली ट्रेन सुबह 9:06 बजे डोंगरगढ़ पहुंचेगी और 9:11 बजे आगे रवाना होगी। वापसी में कोरबा से आने वाली ट्रेन दोपहर 1:41 बजे डोंगरगढ़ पहुंचेगी और पांच मिनट के ठहराव के बाद इतवारी के लिए निकल जाएगी। इससे मां बम्लेश्वरी मंदिर में दर्शन के लिए आने-जाने वालों को काफी सुविधा होगी।

इस Navratri Special Train के अलावा कलमना, कामठी, कन्हान, भंडारा रोड, तुमसर रोड, गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, तिल्दा नेवरा, भाटापारा, बिलासपुर, जांजगीर-नैला, चांपा और उरगा समेत कुल 63 स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। नवरात्रि मेले के दौरान यह सुविधा श्रद्धालुओं के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकती है।

ख़बर को शेयर करें

Regional Desk

Regional Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button