छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

राहुल गांधी आज बेमेतरा में जनसभा को करेंगे संबोधित

बेमेतरा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। बेमेतरा और बलौदा बाजार में चुनावी सभा लेंगे। राहुल गांधी आज दोपहर 12 बजे रायपुर पहुंचेंगे। दोपहर 1 बजे बेमेतरा के BTI मैदान में आमसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 2.50 बजे बलौदाबाजार स्टेडियम ग्राउंड में आमसभा को संबोधित करेंगे।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान होना है। दूसरे चरण में 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान किया जाएगा। दूसरे चरण में प्रदेश की कई हाई प्रोफाइल सीटें भी शामिल है, इन सीटों पर भी 17 नवंबर को मतदान होगा।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button