छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

राजधानी रायपुर के पीएचक्यू में ताबड़तोड़ फायरिंग, गोलियों की गूंज से मच गया हड़कंप

नवा रायपुर के मंत्रालय और पीएचक्यू में मंगलवार सुबह को उस वक्‍त हड़कंप मच गया जब वहां तैनात सुरक्षाकर्मी ने गोली चला दी। खबरों के अनुसार आरक्षक राकेश यादव ने सुबह 6-7 बजे करीब 7-8 राउंड फायर कर दिया। हालांकि सुरक्षाकर्मी की ओर से किए गए फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ है। फिलहाल गोली चलाने का कारण अज्ञात है। फायरिंग करने वाले आरक्षक का नाम राकेश यादव है, जोकि 14 वीं बटालियन में पदस्‍थ है। बताया जा रहा है कि सुरक्षाकर्मी पीएचक्यू, मंत्रालय की सुरक्षा में तैनात है।

तमाम पहलुओं की हो रही है जाँच – एसएसपी
एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि नवा रायपुर PHQ की सुरक्षा में तैनात जवान से गोली चली है. किन कारणों से फायर हुआ है, दुर्घटनावश गोली चली या कोई और कारण है, इन सब तमाम पहलुओं की जाँच की जा रही है.

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button