छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

सीएम साय से मिले एमपी के डिप्टी सीएम : रायपुर-रीवां हवाई सेवा के लिए मुख्यमंत्री के प्रयासों को सराहा

 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित उनके निवास में मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का शॉल और प्रतीक चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत अभिनंदन किया। 

इस दौरान दोनों के मध्य क्षेत्रीय विकास, आपसी समन्वय और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। साथ ही दोनों राज्यों के बीच सहयोग को और सुदृढ़ करने पर भी सहमति व्यक्त की गई। 

लोगों की यात्रा होगी आसान
उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बताया कि, अब रीवा-रायपुर से सीधे हवाई मार्ग से जुड़ गया है। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के साझा प्रयासों से दोनों राज्यों के लोगों को हवाई सेवा की बड़ी सौगात मिली है। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने इस दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया और आगे भी दोनों राज्यों के साझा हितों को आगे बढ़ाने की बात कही। 

ये लोग रहे मौजूद 
उल्लेखनीय है कि, रायपुर और रीवा के मध्य हवाई सेवा प्रारंभ हो गई है। इससे छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के लोगों की यात्रा आसान होगी।  इस अवसर पर छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह, डॉ. हिमांशु द्विवेदी और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button