बिलासपुर संभाग

छेड़छाड़ के आरोपी को सीपत पुलिस ने किया गिरफ्तार, त्वरित कार्रवाई कर भेजा जेल

महिलाओं से अपराध पर जीरो टॉलरेंस, आरोपी बख्शे नहीं जाएंगे : टीआई राजेश मिश्रा

सीपत (हिमांशु गुप्ता) :-– महिला सुरक्षा को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए सीपत पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपी को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया ने थाना सीपत में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 16 मार्च 2026 की दोपहर वह अपने प्लाट में कार्य करने गई थी। कार्य समाप्त कर जब वह शाम करीब 3:30 बजे घर लौट रही थी, तभी गांव हरदाडीह निवासी संतोष कुमार पटेल (40 वर्ष) ने उसे अकेला पाकर पीछे से दौड़ते हुए उसका हाथ पकड़ लिया और अश्लील बातें करते हुए गाली-गलौच कर छेड़छाड़ की। पीड़िता की शिकायत पर थाना सीपत में आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए आरोपी की पतासाजी कर उसे हिरासत में लिया और विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। यह कार्रवाई पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर की गई, जिन्होंने महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए सभी थाना प्रभारियों को त्वरित और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
इस संबंध में थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायत मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और महिलाओं के सम्मान की रक्षा के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सीपत पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा का संदेश गया है और लोगों ने पुलिस की कार्यवाही की सराहना की है।

ख़बर को शेयर करें

Back to top button