छत्तीसगढ़

भगवा रंग में रंगेगा सीपत : हिंदू नववर्ष पर कल निकलेगी विशाल शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु होंगे शामिल

सीपत (हिमांशु गुप्ता) :– हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2083 के पावन अवसर पर सीपत क्षेत्र में धर्म, संस्कृति और एकता का भव्य प्रदर्शन देखने को मिलेगा। कल 19 मार्च को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (रामनवमी) के अवसर पर विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया है, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होंगे। यह भव्य शोभायात्रा सुबह 10 बजे हनुमान मंदिर बिटकुला से प्रारंभ होगी। यात्रा मड़ई, खम्हरिया, लुतरा, धनियां, हिन्डाडीह, गुड़ी एवं सीपत सहित विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगी और अंत में कौड़िया शैलेश्वर महादेव मंदिर में इसका समापन होगा।।शोभायात्रा के दौरान भगवा ध्वज, धार्मिक झांकियां, पारंपरिक वेशभूषा एवं भक्ति संगीत के साथ क्षेत्र का वातावरण पूर्णतः भक्तिमय हो जाएगा। आयोजन का उद्देश्य समाज में धर्म, संस्कृति और एकता का संदेश प्रसारित करना है। इस आयोजन का नेतृत्व सम्राट विक्रमादित्य समिति सीपत के तत्वाधान में किया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष वैभव तंबोली ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। हिंदू नववर्ष के इस पावन अवसर पर आयोजित यह शोभायात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बनेगी, बल्कि क्षेत्र में सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता को भी सुदृढ़ करेगी।

ख़बर को शेयर करें

Back to top button