छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

‘गुंडा कौन’ वाले बयान पर बृजमोहन अग्रवाल ने CM भूपेश और कांग्रेस प्रवक्ता को भेजा मानहानि का नोटिस

रायपुर। पिछले दिनों पूर्व मंत्री और भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल पर हमले के मामले में दिए गए बयान को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला को मानहानि का नोटिस जारी किया गया है।

बृजमोहन अग्रवाल ने अपने अधिवक्ता राजकुमार शुक्ला के माध्यम से यह नोटिस भेजा है, जिसमें विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान हुई घटना का जिक्र करते हुए इस मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला द्वारा दिए गए बयान को आपत्तिजनक बताते हुए उन्हें मानहानि का नोटिस जारी किया गया है।

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button