बिलासपुर संभाग

दशगात्र कार्यक्रम में पहुंचे विधायक दिलीप लहरिया, ,मुड़पार के दिवंगत बोटेराम मन्नेवार को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

सीपत (हिमांशु गुप्ता) :-– मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया आज मंगलवार को ग्राम पंचायत मुड़पार में आयोजित दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ता एवं ग्राम पंचायत मुड़पार के ऊर्जावान सरपंच श्री दिलीप मन्नेवार के पिता स्वर्गीय श्री बोटेराम मन्नेवार जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक श्री लहरिया ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय बोटेराम मन्नेवार जी का सामाजिक जीवन सराहनीय रहा और उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। इस अवसर पर केश शिल्प बोर्ड के उपाध्यक्ष चित्रकांत श्रीवास, कांग्रेस नेता प्रमोद जायसवाल, रामेश्वर साहू, नरेंद्र दिनकर, वृंदा सूर्यवंशी, राजकुमार जगत, मुकेश यादव सहित बड़ी संख्या में सामाजिक एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी।

ख़बर को शेयर करें

Back to top button