जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र धीवर ने किए 35 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन , ग्रामीण क्षेत्रों को मिली बड़ी सौगात
कोई भी गांव विकास से अछूता नहीं रहेगा, हर जरूरत होगी पूरी – जनता के भरोसे आगे बढ़ रहा विकास : राजेंद्र धीवर


सीपत (हिमांशु गुप्ता) :– ग्राम पंचायत सोंठी में मंगलवार को विकास की नई इबारत लिखी गई, जब जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र धीवर ने जनपद सदस्य लक्ष्मीन देव सिंह पोर्ते, सरपंच श्रीमती नीमा गोपी वस्त्रकार एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ विभिन्न निर्माण कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया। इस दौरान परसापाली में 8 लाख 20 हजार रुपए की लागत से बनने वाली सीसी रोड, पिपरानार में 1 लाख 50 हजार रुपए से मैच मैदान मरम्मत का भूमिपूजन किया। इसके अलावा जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र धीवर ने खम्हरिया में 5 लाख रुपए की नाली निर्माण, बिटकुला में 2 लाख 10 हजार रुपए का हेडपंप तथा उड़ागी पंचायत के अमानारा में 60 हजार रुपए से सार्वजनिक मंच मरम्मत सहित विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ किया। कुल मिलाकर लगभग 35 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात क्षेत्र को मिली। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र धीवर ने कहा कि हमारा संकल्प है कि क्षेत्र का कोई भी गांव विकास से अछूता न रहे। सड़क, पानी, खेल मैदान और मूलभूत सुविधाएं हर घर तक पहुंचे, यही हमारी प्राथमिकता है। आज जिन कार्यों का भूमिपूजन हुआ है, वे आने वाले समय में गांवों की तस्वीर बदल देंगे। जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है और उसी के बल पर हम निरंतर विकास कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं। आने वाले दिनों में और भी बड़े कार्यों की सौगात क्षेत्रवासियों को दी जाएगी।


जनपद सदस्य लक्ष्मीन देव सिंह पोर्ते ने कहा कि गांवों में तेजी से हो रहे विकास कार्य यह दर्शाते हैं कि हमारी टीम जनहित के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है। सड़क, नाली और खेल मैदान जैसे कार्य ग्रामीणों के जीवन स्तर को बेहतर बनाएंगे। हम हर जरूरत को प्राथमिकता देते हुए योजनाओं को धरातल पर उतार रहे हैं। सोंठी सरपंच श्रीमती नीमा गोपी वस्त्रकार ने कहा कि ग्राम पंचायत सोंठी में आज जो विकास कार्य शुरू हुए हैं, उससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी। पंचायत स्तर पर लगातार प्रयास किया जा रहा है कि हर सुविधा गांव में ही उपलब्ध हो। जनप्रतिनिधियों के सहयोग से विकास की गति और तेज होगी। सोंठी में भूमिपूजन के अवसर पर उपसरपंच देवेंद्र कुमार पोर्ते, सचिव दरसराम साहू, पूर्व सरपंच राजेंद्र पटेल , पंचगण श्रीमती हेमलता, राजकुमारी, ठेकेदार पंकज कश्यप, रमेश कंवर, मानसिंह, पूर्णिमा सिदार, रामकुमार कश्यप, पुलिस मित्र शिवशंकर सिदार, तामेश्वर सिदार, रोजगार सहायक रामकुमार धीवर, बहोरिक लाल, चिंताराम चंद्राकर, रानू श्रीवास, भागीरथी जायसवाल, रोहित कंवर, मोहनलाल मरावी, लालूराम , शिवशंकर ठाकुर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। यह आयोजन न केवल विकास कार्यों की शुरुआत का प्रतीक बना, बल्कि जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के बीच मजबूत विश्वास और सहयोग का भी संदेश देता नजर आया।








