छत्तीसगढ़बस्तर संभाग

नक्सली कमांडर मंजू ने दिया घटना को अंजाम, शहीदों का गृह ग्राम में अंतिम संस्कार न करने की चेतावनी

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर में हुए नक्सली ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि, नक्सली कमांडर मंजू ने आरनपुर बम विस्फोट घटना को अंजाम दिया है। इस घटना में 10 डीआरजी जवान और 1 चालक की मौत हुई थी।

अरनपुर में 1 दिन पहले हुई वारदात के बाद शहीद हुए 10 में से 2 जवानों के शव उनके गृह ग्राम न लाने का फरमान माओवादियों की ओर से जारी किया गया है। नक्सलियों ने शहीद जवान नव आरक्षक दुलगो मंडावी मारजूम के भीमापारा का रहने वाला और नव आरक्षक जोगा कवासी बड़े गादम का रहने वाला का अंतिम संस्कार गांव में न करने की चेतावनी दी है। परिजनों ने इसके बाद ऊहापोह कर अंतिम सलामी में भी शामिल नहीं हुए। परिजनों ने दिल पर पत्थर रखकर सहृदयता दिखाते हुए गांव की पूरी आबादी को सुरक्षित रखने के लिहाज से यह तय किया है कि दंतेवाड़ा के पुलिस लाइन स्थित शांतिकुंज पुनर्वास परिसर में ही दोनों शहीद जवानों का अंतिम संस्कार कर दिया जाए, ताकि गांव वालों पर कोई विपत्ति ना आए।

दंतेवाड़ा में भूपेश बघेल ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, नक्सलियों को बख्शा नहीं जाएगा – सीएम

ख़बर को शेयर करें

news36Desk

news36 Desk में अनुभवी पत्रकारों और विषय विशेषज्ञों की पूरी एक टीम है जो देश दुनिया की हर खबर पर पैनी नजर बनाए रखते है जो आपके लिए लेकर आते है नवीनतम समाचार और शोधपरक लेख
Back to top button