छत्तीसगढ़

भूमिहीनों के खाते में सम्मान की राशि, हर जरूरतमंद तक पहुंच रहा सरकार का साथ :  सरस्वती सोनवानी

सीपत तहसील में 3376 हितग्राहियों को मिला योजना का लाभ, डीबीटी से सीधे खातों में पहुंचे 10-10 हजार रुपये — राज्यवर्धन कौशिक बोले, पारदर्शिता ही सरकार की पहचान

सीपत (हिमांशु गुप्ता)  :— सीपत तहसील में बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को राशि वितरण का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश सरकार द्वारा भूमिहीन कृषि मजदूरों के खातों में 10-10 हजार रुपये की सहायता राशि सीधे डीबीटी माध्यम से भेजी गई, जिससे हितग्राहियों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम में 20 पात्र हितग्राहियों को प्रतीकात्मक रूप से चेक वितरित किए गए, जबकि सीपत तहसील के कुल 3376 भूमिहीन कृषि मजदूरों को इस योजना का लाभ मिला। मुख्य अतिथि जनपद पंचायत मस्तूरी अध्यक्ष सरस्वती सोनवानी ने अपने संबोधन में कहा कि यह केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि सरकार का गरीब और भूमिहीन परिवारों के सम्मान का संकल्प है। हमारी सरकार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि कोई भी जरूरतमंद पीछे न रह जाए।

वहीं अतिविशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष (ग्रामीण) राज्यवर्धन कौशिक ने कहा कि प्रदेश सरकार पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है। डीबीटी के माध्यम से सीधे खातों में राशि पहुंचना इस बात का प्रमाण है कि बिचौलियों की भूमिका खत्म हो चुकी है और लाभ सीधे जनता तक पहुंच रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी योजना की सराहना करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना सहित विभिन्न योजनाएं सरकार की संवेदनशील सोच को दर्शाती हैं, जो हर वर्ग के विकास के लिए समर्पित है। इस दौरान ठरकपुर, पोड़ी, सीपत, पंधी और कौड़िया सहित विभिन्न ग्रामों के हितग्राहियों को योजना का लाभ प्रदान किया गया, जिनमें अनीता, सोहनलाल राज, मनबोध नेताम, अभिमन्यु पटेल, राजकुमार यादव, सत्तल ढीमर, शनिचराम धीवर, रामेश्वर कुर्रे, मोहम्मद रहमान, संजय कुमार वर्मा, रामायण प्रसाद भोई, शिवकुमारी यादव, मीना साहू, सविता यादव, लक्ष्मी प्रसाद राठौर, संजीवन राठौर, लखनलाल यादव सहित अन्य शामिल रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बांके बिहारी गुप्ता (खनिज एवं न्यास सदस्य), देवेश शर्मा, विजय गुप्ता, ऊषा देवी केवर्त, मंडल उपाध्यक्ष अभिलेश यादव, सीपत प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रदीप पाण्डेय, पत्रकार रियाज अशरफी, बसंत साहू (सरपंच कौवाताल), हरिश्चंद्र श्रीवास, तहसीलदार गरिमा ठाकुर, नायब तहसीलदार पूनम कन्नौजे, आरआई संध्या नामदेव, पटवारी अरनेश टोप्पो सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि सरकार की योजनाएं अब जमीन पर उतरकर वास्तविक लाभार्थियों तक पहुंच रही हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में विश्वास और विकास की नई तस्वीर उभर रही है।

ख़बर को शेयर करें

Back to top button